देश की राजधानी दिल्ली में एक लड़के ने 12वीं की एक छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी। मामला उत्तरी दिल्ली का है, जहां रोहिणी के सेक्टर 17 के पार्क में एक-दूसरे के पूर्व परिचित इन दोनों के बीच किसी बात पर पहले हाथापाई हुई। इसके बाद लड़के ने उसका गला घोंट दिया।

यह भी पढ़ें… ‘बदमाश’ महिला ने महिला की गोली मारकर की हत्या!

गिरफ्तार हुआ आरोपी :

  • इस पूरे मामले पर पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी।
  • पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि 18 वर्षीय आरोपी लड़की का परिचित था और स्कूल में उससे एक साल सीनियर था।
  • ऋषिपाल ने बताया कि बुधवार को आरोपी की मुलाकात लड़की से तब हुई जब वह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी।
  • दोनों शाम के 5.30 बजे रोहिणी के सेक्टर 17 के पार्क में गए।
  • पुलिस अधिकारी ने बताया कि पार्क में मिलने के बाद दोनों पास की एक गली में गए, जहां दोनों के बीच हाथापाई हुई।
  • आरोपी ने लड़की का गला घोंटक उसे मार डाला।
  • वारदात के बाद आरोपी घबरा गया और शव को वहीं पर छोड़कर घर भाग गया।
  • पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें… रागिनी हत्याकांड: मंत्री राजभर ने की परिजनों से मुलाकात!

घर नही लौटने पर पिता ने किया आरोपी से संपर्क :

  • लड़की जब रात के 8.30 बजे तक घर नहीं आई तो उसके पिता ने आरोपी और उसके पिता से संपर्क किया।
  • पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
  • उसने पहले आरोपों को नकारा, लेकिन बाद में उसने स्वीकार कर लिया कि उसी ने लड़की की हत्या की है।
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल भेज दिया है।
  • जहां आज उसका पोस्टमार्टम होगा।

यह भी पढ़ें… पुलिस तीन हत्यारों की तलाश कर रही है- ADG LO

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें