दिल्ली विधानसभा में दो युवकों ने जबरदस्त हंगामा किया। दोनों युवक आप मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद दोनों युवकों को विधानसभा से बाहर निकाल दिया।

हंगामें में हुई सत्येंद्र जैन के खिलाफ नारेबाजी-

  • दिल्ली विधानसभा में दर्शक दीर्घा में बैठे दो व्यक्तियों ने मंत्री सत्येंद्र जैन पर कागज फेंके और हंगामा किया।
  • हंगामें के बाद दोनों को विधानसभा से बाहर किया गया।
  • आप विधायकों ने दोनों व्यक्तियों की जमकर पिटाई की।
  • हंगामें के बाद सदन में एक प्रस्ताव पारित किया गया।
  • इस प्रस्ताव के मुताबिक स्पीकर रामनिवास गोयल ने हंगामा करने वाले दोनों व्यक्तियों को एक महीने की जेल के आदेश दिया है।
  • ख़बरों के मुताबिक़ दोनों युवकों ने नाम जगदीप राणा और राजन मदान है।
  • माना जा रहा है कि दोनों ही आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता हैं।
  • दोनों स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
  • बता दें बुधवार और गुरुवार को दिल्ली सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था।
  • सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा सत्र में दिखाया गया EVM से छेड़खानी का डेमो!

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा में आप विधायकों ने कपिल मिश्रा से की हाथापाई!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें