दिल्ली में ऑड-ईवन के दूसरा चरण शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए हैं और ऑटो-टैक्सी संघ और टैक्सी यूनियन ने एक दिन की हड़ताल की घोषणा कर दी है। संगठन सोमवार को यह हड़ताल दिल्ली में एप आधारित कैब सर्विस के विरोध में कर रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल इस हड़ताल को भाजपा की साजिश बता रहे हैं।

  • पिछले महीने संगठन के लोगों ने एप आधारित कैब सर्विस को बंद करने की मांग की थी।
  • जिसके लिए उन्होंने यातायात मंत्री गोपाल राय से मुलाकात की थी।
  • सरकार ने कार्यवाई के लिए 15 दिन का वक्त माँगा था, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
  • जिसके विरोध में ऑटो-टैक्सी संघ और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन ने सोमावर को हड़ताल की घोषणा की है।
  • मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इस हड़ताल को ऑड-ईवन से जोड़कर, ऑड-ईवन को नाकाम करने की भाजपा की साजिश बताया है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी- भाजपा लोगों से ऑड-ईवन को नाकाम करने की अपील कर रही है। भाजपा के ऑटो संगठन ने हड़ताल की घोषणा की है। भाजपा ऑड-ईवन को नाकाम करना चाहती है, लेकिन दिल्ली भाजपा को नाकाम करेगी।

Arvind Kejriwal's tweet

अरविन्द केजरीवाल का यह बयान भाजपा नेता विजय गोयल के ट्वीट के विरोध में था, जो अपने ट्वीट के जरिये लगातार ऑड-ईवन का विरोध रहे हैं।

Vijay Goel's tweet vijay goel1 vijay goel2

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें