Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

दिल्ली में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, केजरीवाल का आरोप- भाजपा कर रही ऑड-ईवन को नाकाम करने की कोशिश

दिल्ली में ऑड-ईवन के दूसरा चरण शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए हैं और ऑटो-टैक्सी संघ और टैक्सी यूनियन ने एक दिन की हड़ताल की घोषणा कर दी है। संगठन सोमवार को यह हड़ताल दिल्ली में एप आधारित कैब सर्विस के विरोध में कर रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल इस हड़ताल को भाजपा की साजिश बता रहे हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी- भाजपा लोगों से ऑड-ईवन को नाकाम करने की अपील कर रही है। भाजपा के ऑटो संगठन ने हड़ताल की घोषणा की है। भाजपा ऑड-ईवन को नाकाम करना चाहती है, लेकिन दिल्ली भाजपा को नाकाम करेगी।

Arvind Kejriwal's tweet

अरविन्द केजरीवाल का यह बयान भाजपा नेता विजय गोयल के ट्वीट के विरोध में था, जो अपने ट्वीट के जरिये लगातार ऑड-ईवन का विरोध रहे हैं।

Related posts

देश का मस्तक झुकने नहीं देंगे,सेना पर भरोसा रखिए: राजनाथ सिंह

Mohammad Zahid
8 years ago

गोरखालैंड की मांग को लेकर निकाला गया शांतिपूर्वक विरोध मार्च!

Namita
8 years ago

प्रधानमन्त्री को मिल रहे जन समर्थन से डरी कांग्रेस- वेंकैया नायडू

Prashasti Pathak
8 years ago
Exit mobile version