दिल्ली-बल्लभगढ़ रूट से दो युवकों को चलती ट्रेन से फेंका गया। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

चलती ट्रेन में हिंसा-

  • दिल्ली आगरा इंटरसिटी से दिल्ली बल्लभगढ़ रूट पर दो युवकों को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया।
  • एक युवक की मौत हो गई है।
  • जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।
  • घायल युवक को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
  • यह घटना शनिवार रात की है।

सीट को लेकर हुआ विवाद-

  • खबरों के मुताबिक सीट को लेकर विवाद हुआ था।
  • लेकिन यह विवाद जानलेवा हो गया।
  • विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों युवकों को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया।
  • पुलिस के मुताबिक दोनों युवक असावटी के पास गांव के रहने वाले है।

आरोपी गिरफ्तार-

  • चलती ट्रेन से हुई इस घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
  • पुलिस ने बताया कि घायल युवक अभी बयान देने की हालत में नहीं है।
  • पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: एक और निर्भयाः लड़की के साथ हैवानियत के बाद चलती ट्रेन से फेंका!

यह भी पढ़ें: वीडियो: चलती ट्रेन के नीचे आ गया युवक और उसके बाद….!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें