दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्कूल के अंदर एक पांच साल की लड़की से हुए दुष्कर्म मामले में मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया और 12 सितंबर को रिपोर्ट जमा करने को कहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सभी स्कूलों के लिए एक प्रोटोकॉल तैयार किया जाएगा।

दिल्ली सरकार ने उठाया कदम-

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इस हादसे को शर्मनाक बताया।
  • उन्होंने लिखा, ‘शर्मनाक। इस तरह के कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अपना काम कर रही है। मजिस्ट्रेट जांच की आदेश दिए गए हैं। सरकार बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रोटोकॉल बनाएगी।’
  • यह कदम पूर्वी दिल्ली में अपराध होने के एक दिन बाद लिया गया है।
  • इस मामले में एक चपरासी को गिरफ्तार किया गया है।
  • दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, गांधी नगर के पास पूर्वी दिल्ली के रघुवरपुरा में स्कूल के अंदर स्कूल के कर्मचारी द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया।
  • आगे कहा, मामले में मजिस्ट्रेट जांच उप संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) विवेक विहार की अगुवाई में हो रही है।
  • वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट रिपोर्ट तीन दिन में जमा होनी है।
  • घटना पर चिंता जाहिर करते हुए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने केजरीवाल के विचार को दोहराया।
  • कहा कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रोटोकॉल तैयार करना महत्वपूर्ण है।
  • घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष ने स्कूल को नोटिस जारी किया।
  • स्कूल में छात्राओं तक पहुंच वाले पुरुष कर्मचारियों या ठेके पर कार्यकर्ताओं की उनके पद के साथ (शिक्षक व गैर शिक्षक) की सूची मांगी।
  • डीसीडब्ल्यू ने नोटिस में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले कदमों की जानकारी भी मांगी है।
  • स्कूल से घटना वाले दिन की पूरी सीसीटीवी फुटेज मांगी है।

9 सितंबर का है मामला-

  • यह मामला शनिवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे सामने आया।
  • जब बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की।
  • बच्ची की मां जब उसे शौचलाय ले गई तो देखा कि उसके प्राइवेट पार्ट से खून आ रहा था।
  • एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, आरोपी की पहचान विकास (40) रूप में हुई है।
  • आरोपी चपरासी का काम करता है।
  • उसने पांच वर्षीय बच्ची को खाली कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।
  • पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया है।
  • पुलिस ने कहा कि मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है।
  • विकास पर बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता के परिवार का आरोप-

  • लड़की के दादा ने आरोप लगाया कि नाबालिग को चाचा नेहरू अस्पताल ले जाने पर पुलिस ने परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया।
  • उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में चिकित्सकों ने मामलों को गंभीरता से नहीं लिया।
  • शनिवार को करीब शाम 8.30 बजे सिर्फ लड़की को भर्ती किया।
  • लड़की के दादा ने कहा, ‘बच्ची अपने साथ घटित हुए अपराध से अभी भी डरी हुई है क्योंकि विकास ने उसे गंभीर नतीजा भुगतने की धमकी दी थी।’
  • उन्होंने कहा, ‘वह अपराध करते समय व गिरफ्तारी के समय नशे में था।’
  • आगे बताया, लड़की को बाद में लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भेज दिया गया।
  • जहां से उसे रविवार की सुबह छुट्टी दे दी गई।यह भी पढ़ें: दिल्ली : खाली क्लासरूम में 5 साल की मासूम से रेप, चपरासी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: प्रद्युम्‍न मर्डर केस : लोगों ने शराब के ठेके को किया आग के हवाले

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें