देश की राजधानी दिल्ली में सुबह से बदली छाई है। यहां का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिन जहां तेज बारिश ने लोगों को गर्मी व तपिश से राहत दिलाई, वहीं इससे शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव के कई समस्याओं से भी जूझना पड़ा था।
यह भी पढ़ें… दिल्ली : तेज बारिश से जलभराव, यातायात हुई बाधित!
हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना :
- भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी।
- अधिकारी ने बताया कि आसमान में आमतौर पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
- दोपहर के बाद हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
- दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें… बारिश के बीच सड़क पर दिया एक जिंदगी को जन्म!
बीते दिन 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज :
- राजधानी दिल्ली में शनिवार को 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
- शनिवार को अधिकतम तापमान समान्य से चार डिग्री 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
- वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें… झारखंड में बारिश का कहर, नौ लोगों की मौत!
बीते दिन जलभराव से बाधित हुआ यातायात :
- तेज बारिश के कारण शनिवार को कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव हो गया है और यातायात बाधित हुआ।
- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, जलभराव के चलते सागरपुर और धौला कुआं, मोती नजर मेट्रो स्टेशन और शहर के कई हिस्सों में यातायात जाम हो गया।
- अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और फरीदाबाद को जोड़ने वाले हमदर्द नगर व बदरपुर मार्ग पर एक पेड़ गिर गया।
- जिससे डीटीसी बस टूट गई, इस कारण मार्ग पर यातायात बाधित हुआ।
- बारिश के दौरान लोग जगह-जगह पेड़ों और फ्लाईओवरों के नीचे शरण लिए हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें… मप्र में मौसम सुहावना, बिहार में हल्की बारिश की संभावना!