दुष्कर्म मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने से दिल्ली के भी कई स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई, जिसके अगले दिन शनिवार को दिल्ली में शांति बनी हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर उठाए गए कदम जारी हैं।

डेरा हिंसा के बाद दिल्ली शांत-

  • दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली में स्थिति नियंत्रण में है।
  • आगे बताया कि शहर में कहीं भी डेरा समर्थक जुटे हुए नहीं हैं।
  • शुक्रवार से हिंसा की कोई भी घटना दर्ज नहीं हुई।
  • शहर और इसके आसपास सुरक्षाबलों की उचित तैनाती की गई है।
  • दिल्ली पुलिस प्रवक्ता मधुर वर्मा ने कहा, ‘खुफिया जानकारियों के आधार पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा के आदेशों की समीक्षा पर बाद में फैसला लिया जाएगा।’
  • दिल्ली में उत्तरी और मध्य पुलिस जिलों को छोड़कर राज्य में धारा 144 लागू है।
  • इसके तहत किसी भी स्थान पर चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है।
  • गौरतलब है कि पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराया था।
  • इस दौरान दिल्ली में उपद्रवियों द्वारा 12 बसों और रेलगाड़ी की दो बोगियों में आग लगा दी गई थी।

यह भी पढ़ें: राजनीतिक फायदे के लिए जलने दिया शहर- HC

यह भी पढ़ें: राम रहीम के साथ हो रहा आम कैदियों जैसा बर्ताव: डीजी जेल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें