रियो ओलंपिक्स की पदक तालिका में भारत का खाता खोलने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक को दिल्ली सरकार ने एक करोड़ रुपये और महिला बैडमिन्टन में रजत पदक विजेता सिंधु को दो करोड़ रुपयों का ईनाम देने का ऐलान किया है।

बेटियों ने बढ़ाया मान :

  • साक्षी मलिक के कांस्य पदक जीतने पर हरियाणा सरकार ने उन्हें पहले ही 2.5 करोड़ और सरकारी नौकरी देने का आदेश दिया था।
  • दिल्ली सरकार द्वारा साक्षी को ईनाम दिए जाने का ऐलान उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने साक्षी के घर पहुंच कर किया।
  • सिसोदिया ने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतकर भारत की बेटियों ने भारत का मान बढ़ाया है।
  • इसके साथ डीटीसी में कंडक्टर पद पर कार्यरत साक्षी के पिता को पदोन्नति देने का ऐलान भी उन्होंने किया।
  • महिला पहलवान साक्षी मलिक ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत के पदक के इंतजार को खत्म किया था।
  • उन्होंने अपने मुकाबले में कजाकिस्तान की अइसुलू टाइबेकोवा को 58 किलोग्राम वर्ग में हराया था।
  • भारत को महिला बैडमिंटन में पहला रजत पदक दिलाने वाली सिंधु को 2 करोड़ रुपये देने का भी ऐलान किया गया है।
  • महिला बैडमिन्टन खिलाड़ी सिंधु ने सेमीफाइनल में जापान की नोज़ोमी ओकुहारा को हराकर फाइनल में जगह बनायी थी।
  • मगर फाइनल में उन्हें स्पेन की कैरोलिना मरिन से हार का सामना कर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें