दिल्ली सरकार 449 निजी स्कूलों को टेकओवर करने जा रही है। सरकार के आदेश को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंजूरी दे दी है। मनमानी फीस वसूलने को लेकर इन स्कूलों पर यह कार्रवाई की गई। इन स्कूलों ने सरकार के बढ़ी फीस वापस लौटाने के आदेशों की अनदेखी की थी।

सीएम ने दी थी चेतावनी-

  • दिल्ली सरकार ने कुछ दिन पहले ही 449 स्कूलों को फीस वापसी के मामले पर नोटिस जारी किया था।
  • इन स्कूलों को बढ़ी हुई फीस वापस लौटने के निर्देश दिए गए थे।
  • सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कहा था कि अगर स्कूलऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें तुरंत टेकओवर करना होगा।
  • उन्होंने कहा था कि स्कूल नियमों का उल्लंघन कर रहे है।
  • आगे उन्होंने स्कूलों से जस्टिस अनिल देव सिंह की सिफारिशों को लागू करने की अपील की थी।
  • उन्होंने कहा था कि अगर स्कूल जस्टिस अनिल देव सिंह की सिफारिशों को लागू नहीं करेंगे तो हम स्कूलों को टेकओवर करेंगे।
  • साथ ही उन्होंने यह उम्मीद भी जताई थी कि इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • बता दें दिल्ली हाईकोर्ट ने अनिल देव सिंह समिति बनाई।
  • जिसके अंतर्गत प्राइवेट स्कूलों के बारे में मनमानी फीस वसूली ब्याज समेत वापस करने और कुछ स्कूलों का विशेष निरीक्षण करने का आदेश दिया था।
  • कुछ स्कूलों ने तो इस आदेश को माना।
  • लेकिन ज्यादातर स्कूल नहीं माने।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें