राजधानी दिल्ली स्थित लाल किले से हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर सामने आई है। ग्रेनेड मिलने की खबर सामने आते ही बम निरोध दस्ता मौके पर पहुंचा। फिलहाल हैंड ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से हटा दिया गया है।

कुएं से मिला हैंड ग्रेनेड-

  • लाल किला दिल्ली के कुएं से हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर आई है।
  • हैंड ग्रेनेड की खबर मिलते ही बम निरोध दस्ता मौके पर पहुंचा।
  • बता दें कि यह हैंड ग्रेनेड बृहस्पतिवार शाम को मिला था।
  • एनएसजी की टीम ने लाल किले से ग्रेनेड को सुरक्षित रूप से हटा दिया है।
  • उत्तरी दिल्ली के डीसीपी जतिन नरवाल ने बताया कि ग्रेनेड को किला दिल्ली के कुएं से सुरक्षित रूप से निकाल दिया गया है।
  • आगे उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह एक बहुत पुराना ग्रेनेड है।
  • एनएसजी की टीम लाल किला और उसके आसपास के क्षेत्र का निरक्षण कर रही है।
  • बताया जा रहा है कि ऐतिहासिक चीजों को बचाने में जुटे आर्किलोजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया लाल किला के कुएं की सफाई कर रहे थे तभी उन्हें यह ग्रेनेड मिला।

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने EVM से छेड़छाड़ के मामले में 12 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक!

यह भी पढ़ें: स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2017 : मध्यप्रदेश शीर्ष पर, यूपी की स्थिति चिंताजनक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें