देश की राजधानी दिल्ली में सुबह हुई बारिश ने जहां लोगों को पिछले कुछ दिनों की गर्मी व तपिश से राहत दिलाई, वहीं इससे शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया। जलभराव के कारण लोगों को यातायात जाम की समस्या से जूझना पड़ा। बारिश से यहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें… नेपाल की बारिश ने छीनी बिहार में 119 जिंदगी!

दर्ज की गई 23.4 मिलीमीटर बारिश :

  • राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वाह्न् 11.30 बजे 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • जबकि बीते दिन शुक्रवार यह सामान्य से चार डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस था।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी।
  • उन्होंने बताया कि शहर में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक 23.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
  • सुबह 8.30 बजे से पूर्वाह्न् 11.30 बजे के बीच 1.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

यह भी पढ़ें… आंशिक बदली, बारिश की संभावना!

जलभराव के कारण बाधित हुआ यातायात :

  • बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव हो गया है और यातायात बाधित हुआ।
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, जलभराव के चलते सागरपुर और धौला कुआं, मोती नजर मेट्रो स्टेशन और शहर के कई हिस्सों में यातायात जाम हो गया।
  • अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और फरीदाबाद को जोड़ने वाले हमदर्द नगर व बदरपुर मार्ग पर एक पेड़ गिर गया।
  • जिससे डीटीसी बस टूट गई, इस कारण मार्ग पर यातायात बाधित हुआ।
  • बारिश के दौरान लोग जगह-जगह पेड़ों और फ्लाईओवरों के नीचे शरण लिए हुए नजर आए।
  • शनिवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।
  • मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश तथा बदली छाए रहने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें… बारिश से तापमान में गिरावट, गर्मी और उमस से राहत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें