8 नवम्बर, 2016 की रात से केंद्र सरकार ने 500 और 1000 के नोटों को बंद कर दिया था, जिसके बाद से देश में पैसे की कमी की समस्या बढ़ गयी है, जिसे ठीक करने के लिए रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया और भारत सरकार की प्रिंटिंग प्रेस में 24 घंटे नोटों की छपाई का काम चल रहा है।

पांचों प्रिंटिंग प्रेस में 3 शिफ्ट में 24 घंटे काम:

  • भारत सरकार द्वारा 500 और 1000 की नोटबंदी के बाद से देश में कैश की समस्या बढ़ गयी है।
  • जिससे पूरा करने के लिए देश की पांचों प्रिंटिंग प्रेस में तीन शिफ्ट में 24 घंटे काम लिया जा रहा है।
  • मैसूर की प्रेस में 24 घंटे 500 और 2000 की नोटों की छपाई चल रही है।

सेना के जवानों की भी ली जा रही है मदद:

  • नोटबंदी के बाद से देश में कैश की कमी में सुधार लाने के लिए भारत की पांचों प्रिंटिंग प्रेस में 24 घंटे काम चल रहा है।
  • कर्मचारी तीन शिफ्टों में 24 घंटे काम कर रहे हैं।
  • वहीँ स्टाफ को थकान से बचाने के लिए 200 सेना के जवानों की भी मदद ली जा रही है।
  • जवान पेपर को मशीन तक पहुँचाने से लेकर, मशीन में लोड करने, पैकेजिंग और अनलोडिंग का काम कर रहे हैं।
  • वहीँ सेना के जवान छपी हुई करंसी की सिक्योरिटी भी देख रहे हैं।

जल्द दूर होगी कैश की समस्या:

  • भारतीय रिज़र्व बैंक और भारत सरकार द्वारा कैश की कमी को पूरा करने का भरसक प्रयत्न किया जा रहा है।
  • जिसके बाद देश में जल्द ही कैश की कमी पर काबू पाया जा सकता है।
  • गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी 50 दिनों में सुधार आने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें: सशस्त्र बलों पर भी हमला करने से नही डरते अब आतंकी : उमर अब्दुल्ला

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें