सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 5.7 फीसदी तक गिर जाने के बाद कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था पर केंद्र सरकार से श्वेत पत्र की मांग की। इसके साथ ही कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘प्रचारशास्त्री’ करार दिया।

यह भी पढ़ें… नोटबंदी 21वीं सदी का सबसे बड़ा घोटाला : कांग्रेस

मोदी सरकार को दिया निकम्मा करार :

  • कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि अगर पुरानी पद्धति से आंका जाए तो वास्तविक जीडीपी वृद्धि 4.3 से 4.4 फीसदी ही होगी।
  • सरकार को निकम्मा करार देते हुए कांग्रेस ने दस साल के जीडीपी आंकड़े की मांग की।

यह भी पढ़ें… RBI की रिपोर्ट के बाद नोटबंदी पर ‘घमासान’

मनमोहन सिंह ने किया मोदी सरकार को आगाह :

  • शर्मा ने कहा कि अब संख्याएं सामने आई हैं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पहले ही आगाह किया था।
  • मनमोहन सिंह ने मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को इस पर पहले से ही आगाह किया था कि जीडीपी तेजी से गिरने जा रही है।
  • उन्होंने कहा कि तब, दोनों ने उन पर कड़ी नाराजगी जताई थी।
  • मोदी ने शिष्टाचार व सभ्यता नहीं दिखाई और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री व पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के उम्र व अनुभव का सम्मान नहीं किया।
  • मनमोहन सिंह सही साबित हुए, जीडीपी बीते छह तिमाही से गिर रही है।

यह भी पढ़ें… नोटबंदी की देशबंदी के लिए मोदी ज़िम्मेवार- सुरजेवाला

गिरती जीडीपी ही विकास है ?

  • शर्मा ने कहा कि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री सोचते हैं कि उन्हें अर्थव्यवस्था का बेहतरीन ज्ञान व समझ है।
  • वह प्रचार करते रहे कि भारत तेजी से बढ़ रहा है।
  • आगे उन्होंने पूछा कि “क्या यही है वह जिसे आप विकास कहते हैं?”

यह भी पढ़ें… नोटबंदी के नाम पर गरीबों को लूटा गया : जयंत चौधरी

लगाया मोदी सरकार पर गुमराह करने का आरोप :

  • कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने पीएम मोदी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
  • शर्मा ने कहा कि मोदी के पास कोई दृष्टिकोण या रोडमैप अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए नहीं है।
  • उन्होंने कहा कि जीडीपी लगातार गिर रही है। अभी हमने 5.7 फीसदी की गिरावट देखी है।
  • यदि हम पुरानी कार्यप्रणाली से देखें तो यह 4.3 से 4.4 फीसदी के बीच होगी।
  • जीडीपी में गिरावट भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा नुकसान होगी।
  • उन्होंने कहा इसलिए हमारी मांग है कि सरकार दस सालों के जीडीपी नंबर जारी करे…
  • हम भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र की भी मांग करते हैं।
  • सरकार नई व पुरानी श्रृखंला के अनुसार विनिर्माण व औद्योगिक उत्पादन की सूची की संख्या जारी करे।
  • शर्मा ने मोदी सरकार की पहल मेक इन इंडिया पर निशाना साधा और इसे सिर्फ नारा करार दिया।

यह भी पढ़ें… नोटबंदी के बाद फंड के लिए जूझ रहे माओवादी-अलगाववादी: अरुण जेटली

वित्त मंत्री से जताया सहानुभूति :

  • आनंद शर्मा ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से ‘सहानुभूति’ जताते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था बुरी स्थिति में है।
  • लेकिन जेटली को निर्विकार भाव से सभी से यही कहना है कि भारत तेजी से बढ़ रहा है और सब कुछ सही है।

यह भी पढ़ें… नोटबंदी : 18 लाख लोग, 1.75 लाख खातों की हो रही जांच!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें