मोदी सरकार ने कालेधन , भ्रष्टाचार ,आतंकवाद और जाली नोटों पर रोक लगाने के लिए नोट बंदी का ऐतिहासिक फैसला लिए था। इस ऐतिहासिक फैसले को लिए अभी 23 दिन ही हुए हैं कि लोगों ने ज़ोरों से 2000 की नई करेंसी के जाली नोट छापने भी शुरू कर दिए हैं। हैदराबाद और मुंबई के बाद अब पंजाब में भी 2000 रुपये के नए नोट वाले 42 लाख रूपए के जाली नोट पकडे गए हैं । पंजाब पुलिस ने जाली नोटों के साथ एक महिला समेत तीन लोगों को पकड़ा है।

42 लाख रुपये के जाली नोट मोहाली में पकडे गए

  • कालेधन , भ्रष्टाचार ,आतंकवाद और जाली नोटों पर रोक लगाने के लिए  सरकार ने नोट बंदी का ऐतिहासिक फैसला लिए था।
  • लेकिन जाली नोट छपने वालों पर सरकार के इस फैसले का कोई असर होता दिखाई देता।
  • पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ के पास मुहाली में 42 लाख रूपए के जाली नोट पकडे हैं।
  • पकडे गए रूपए में सभी नोट 2000 हज़ार रुपये के हैं।
  • पुलिस ने जाली नोटों के साथ एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
  • जिनके नाम अभिनव, सुमन वर्मा और विशाखा बतये जा रहे हैं।
  • ये लोग मोहाली के जगतपुरा गांव में जाली नोट की डिलीवरी देने जा रहे थे।
  • रास्ते में ही पुलिस ने इन्हें धर दबोचा ।
  • बता दें कि पिछले 20 दिनों में इन लोगों ने क़रीब दो करोड़ रुपए के जाली नोट पुरानी करेंसी से बदले हैं।
  • लोगों को बेवक़ूफ़ बनाने के लिए ये लोग नोट की गद्दी के उपर और नीचे एक एक असली नोट लगा देते थे।
  • गौरतलब हो कि 27 नवंबर को भी हैदराबाद में पुलिस ने करीब 2 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं।
  • जिसमे पुलिस ने 6 लोगो को हिरासत में लिया गया था।

ये भी  पढ़ें :नोटबंदी : पेट्रोल पंपों पर पुराने नोट चलने का कल आखिरी दिन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें