नोटबंदी के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि लोग अपने जमा पैसों को भिन्न-भिन्न तरह से जमा करने की कोशिश करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा शुरू की गयी जन-धन योजना का इस्तेमाल इतने बड़े पैमाने पर होगा इसका अंदाजा शायद ही किसी ने लगाया होगा। आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद जन-धन खाते में देश भर से जमा हुये रूपये की कुल संख्या 64,252.15 करोड़ हो गई है।

कौन सा प्रदेश है सबसे आगे:

  • अब आपको हम बताते हैं कि जन-धन खाते के द्वारा किस राज्य में कितना पैसा जमा हुआ और कौन सा राज्य इसमें सबसे ऊपर है।
  • आपको ये बात जानकर बहुत ही हैरानी होगी की जन-धन खातों में नोटबंदी के बाद सबसे ज्यादा पैसा जमा होने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है।
  • उत्तर प्रदेश में जन-धन खातों में 10,670 करोड़ रुपए जमा हुए हैं।
  • यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने लिखित जवाब में लोकसभा सदन में दी।

इस जानकारी के अनुसार:-

  • पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश।
  • दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल।
  • तीसरे स्थान पर राजस्थान है।
  • वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 25.58 करोड़ प्रधानमंत्री जन धन में 16 नवंबर तक 64,252 करोड़ रुपए जमा हुए हैं।

वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार की जानकारी के अनुसार:-

  • उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 3.79 करोड़ खातों में सबसे अधिक 10,670 करोड़ की राशि जमा हुई।
  • पश्चिम बंगाल के 2.44 करोड़ खातों में 7,826 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।
  • राजस्थान के 1.89 करोड़ खातों में 5,345.57 करोड़ रुपए जमा हुये हैं।
  • बिहार में 2.62 करोड़ जन धन खातों में 4,912.79 करोड़ रुपए जमा हुए हैं।
  •  25.58 करोड़ जन धन खातों में से 5.98 करोड़ खाते जीरो बैलेंस वाले हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें