इंडियन आर्मी के डायरेक्‍टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल ए.के.भट्ट ने पाकिस्‍तान के डीजीएमओ से बात की। इस दौरान भारत के डीजीएमओ ने एलओसी पर मौजूद हालातों पर चर्चा की। साथ ही पाकिस्‍तान को एक कड़ा संदेश भी दिया।

भारतीय सेना के DGMO ने दी पाक को चेतावनी-

  • भारत और पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर की बातचीत हुई।
  • इस दौरान भारतीय सेना के DGMO ने पाक को कड़ी चेतावनी दी।
  • भारतीय DGMO ने कहा कि सभी सीजफायर उल्लंघन पाकिस्तान की ओर से शुरू किए गए थे।
  • आगे उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के पास अधिकार है कि शांति बनाए रखते हुए वह सीजफायर उल्लंघन का सही जवाब दे।

जारी है पाक की ओर से नापाक हरकतें-

  • जम्मू-कश्मीर के भीमबर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलाबारी जारी है।
  • पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी शुरू कर दी।
  • 5 जुलाई को भी राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी की गई थी।
  • पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी शुरू की थी।
  • इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने छोटे स्वचालित हथियारों और मोर्टार से हमले किए थे।
  • भारत की ओर से भी दोनों जगहों पर प्रभावी और मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
  • पाकिस्तान की ओर से चल रही फायरिंग में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है।
  • पाकिस्तान की ओर से जारी फायरिंग में लांस नायक मोहम्मद नसीर शहीद हो गये हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें