केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में केंद्र सरकार की 2 साल की उपलब्धियों को गिनाया।

मोदी सरकार के 2 साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस:

  • केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र यादव प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से मुखातिब हुए।
  • इस दौरान उन्होंने सरकार के 2 साल पूरे होने पर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं।
  • उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने देश में सरकार के काम-काज को सहज किया।
  • उन्होंने कहा कि, मोबाइल से एलपीजी की बुकिंग हो रही है।
  • पेट्रोलियम मिनिस्टर ने बताया कि, ‘उज्ज्वला योजना’ की वेबसाइट आज लाइव हो जाएगी।
  • उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, निकट भविष्य में पेट्रोलियम सेक्टर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिसमे क्षमतावान के साथ ही ऐसे लोगों को भी लिया जायेगा जिनकी क्षमता कम होगी।
  • उन्होंने कहा कि, हम एलपीजी और केरोसीन में उचित सब्सिडी को टारगेट कर रहे हैं, जिससे और अधिक जरुरतमंदों तक उज्ज्वला जैसी योजनाओं को पहुँचाया जा सके।
  • मिनिस्टर ने जानकारी दी कि, हमने विशेषज्ञों की एक कमेटी बनायी है जिनका काम कैंपस सिलेक्शन के जरिये उम्दा हुनर को पेट्रोलियम सेक्टर में लायें।
  • उन्होंने कहा कि, आज हम एक नयी वितरण प्रणाली लागू कर रहे हैं, जिसके तहत 10,000 एलपीजी वितरणकर्ता शामिल होंगे।
  • उन्होंने कहा कि, ये नए वितरणकर्ता सबसे पहले देश के दूर-दराज और पहाड़ी क्षेत्रों पर फोकस करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें