हमेशा से ही अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह इस बार फिर अपने एक बयान के चलते फिर चर्चा में आ गये हैं। मगर इस बार उन्हें अपने बयान के कारण काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। आइये आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है जिसके बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की खिचाई शुरू हो गयी-
- आप सबको ये पता ही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन के शुरुआत के कठिन समय के दिनों में रेलवे स्टेशन पर चाय बेची है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात का ज़िक्र कई बार अपने भाषण में भी कर चुके हैं।
- कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इस बार इस बात को मुद्दा बनाया है।

- दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाय खरीदने वालों की तलाश है।
- कांग्रेस के महाचिव दिग्विजय सिंह ने एक फोटो शेयर की है।
- जिसमे दिग्विजय सिंह ने लोगों की मदद मांगी है।

- दिग्विजय सिंह ने फोटो में लिखा था कि इस धरती पर पर दो तरह के लोग नहीं मिलेंगे।
- पहले वो जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पढ़ाई की हो।
- दूसरे वो जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाय खरीदी हो।
- इसके बाद कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह की सोशल मीडिया पर जमकर खिचाई शुरू हो गयी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.