वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक अपमानजनक टिप्पणी को रीट्वीट करने के बाद विवाद बढ़ रहा है। रीट्वीट विवाद पर बीजेपी नेता लोकेंद्र पाराशर ने दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला किया। कहा जिनको बेटी की उम्र में और पत्नी की उम्र में फर्क ना पता हो वो पीएम पर उंगली उठाते हैं?

यह भी पढ़ें… रीट्वीट का मतलब समर्थन करना नहीं होता : दिग्विजय सिंह

बीजेपी नेता ने साधा कांग्रेस नेता पर निशाना :

  • कांग्रेस नेता द्वारा पीएम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को रिट्वीट करने के बाद विवाद बढ़ गया है।
  • बीजेपी नेता लोकेंद्र पाराशर ने दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा है।
  • कहा जिनको बेटी की उम्र में और पत्नी की उम्र में फर्क ना पता हो वो पीएम पर उंगली उठाते हैं?

यह भी पढ़ें… गौरी लंकेश के हत्‍यारे का सुराग देने वाले को 10 लाख

दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट को किया था रीट्वीट :

  • वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक अपमानजनक टिप्पणी को रीट्वीट किया था।
  • जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।
  • बढ़ते विवाद के बीच उन्होंने कहा कि वह इसका समर्थन नहीं करते।
  • दिग्विजय ने कहा कि रीट्वीट का मतलब समर्थन करना नहीं होता।
  • यह ट्विटर का बुनियादी सिद्धांत है।

यह भी पढ़ें… गौरी लंकेश हत्याकांड : केंद्रीय मंत्री ने की राहुल गांधी के बयान की निंदा

रीट्वीट पर दी सफाई : 

  • दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट को इस खंडन के साथ साझा किया कि यह मेरा नहीं है।
  • लेकिन मैं अपने आप को इसे साझा करने से रोक नहीं सका।
  • संबंधित व्यक्ति से मैं माफी मांगता हूं, क्योंकि वह ‘उल्लू बनाने में विशेषज्ञ’ हैं।
  • विवाद खड़ा होने के बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने खुद के द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों का समर्थन किया।
  • उन्होंने कहा, “वह ‘उल्लू बनाने की कला’ में सबसे बेहतर है-यह अपमानजनक टिप्पणी नहीं है।”

यह भी पढ़ें… गौरी लंकेश हत्याकांड : केंद्रीय मंत्री ने की राहुल गांधी के बयान की निंदा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें