शिवराज के भाई से मिले दिग्विजय :

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इन दिनों अपनी पत्नी संग नर्मदा यात्रा पर निकले हुए हैं। इस दौरान वे राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पैतृक गांव जैत पहुंचे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का यहाँ पहुँचने पर स्वागत सीएम शिवराज के छोटे भाई नरेंद्र सिंह चौहान ने किया। स्वागत के साथ ही दिग्विजय ने शिवराज के भाई के साथ चाय पी और वहां आधा घंटा तक रुके। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने अपनी नर्मदा यात्रा पूरी करने के बाद सक्रिय राजनीति में वापसी के संकेत दिए। शिवराज सिंह चौहान के भाई ने भी उनका काफी अच्छी तरह स्वागत सत्कार किया।

digvijay singh

 

ये भी पढ़ें : गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र सम्मान

सीएम बनने पर बोले दिग्विजय :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी नर्मदा यात्रा के बाद राजनीतिक में वापसी का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि अप्रैल में नर्मदा परिक्रमा पूरी होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मनमुटाव दूर करने एकता यात्रा निकालेंगे। इस विषय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से बात की जायेगी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी कोई बने, मुझे इसमें कोई रूचि नहीं है। साथ ही न मुझे चीफ मिनिस्टर बनना है। मेरा उद्देश्य बस मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाना है।

digvijay singh

 

ये भी पढ़ें : राहुल गाँधी को छठी कतार में बैठाने को कांग्रेस ने बताया ओछी राजनीति

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें