देश के सिक्किम राज्य के डोकलाम इलाके के दावे को लेकर भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव(doklam Conflict) लगातार बढ़ रहा है, इसी क्रम में मंगलवार 15 अगस्त को चीनी सैनिकों ने डोकलाम विवाद की आग में घी डालने का काम किया है। बताया जा रहा है कि, लद्दाख क्षेत्र में दो जगहों पर चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की।

भारतीय सेना ने नाकाम की कोशिश(doklam Conflict):

  • भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद बढ़ता ही जा रहा है।
  • जिसका असर एक बार फिर से स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर देखने को मिला।
  • सूत्रों के मुताबिक, चीनी सैनिकों ने लद्दाख क्षेत्र में दो जगह पर घुसपैठ की कोशिश की।
  • चीनी सैनिकों ने पहली कोशिश फिंगर फोर और दूसरी कोशिश फिंगर फाइव में की।
  • लेकिन भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों की दोनों ही कोशिशों को नाकाम कर दिया है।
  • हालाँकि, भारतीय सेना ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अब चीनी सैनिक बने पत्थरबाज(doklam Conflict):

  • मंगलवार को चीनी सैनिकों ने भारत के लद्दाख क्षेत्र में फिंगरन फोर और फिंगर फाइव पॉइंट पर घुसपैठ की कोशिश की।
  • घुसपैठ की इस कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।
  • जिसके बाद चीनी सैनिकों की ओर से भारतीय सैनिकों पर पत्थरबाजी की गयी।
  • जवाब में भारतीय सेना के जवानों ने भी चीनी सैनिकों पर पत्थरबाजी की।
  • प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस पथराव में दोनों ओर के सैनिक घायल हो गए हैं।

सड़क बनाने से रोकने के बाद शुरू हुआ था विवाद(doklam Conflict):

  • भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर विवाद गहरा होता जा रहा है।
  • यह पूरा विवाद 16 जून से सिक्किम के डोकलाम इलाके से शुरू हुआ था।
  • जहाँ भारतीय सेना ने चीनी सेना को डोकलाम में सड़क बनाने से रोक दिया था।
  • जिसके बाद चीन की ओर से यह सफाई जारी की गयी थी कि, वह अपने इलाके में सड़क बना रहा है।
  • मामले में बातचीत को लेकर भारत ने साफ़ कहा है कि, बात तभी होगी जब दोनों देशों की सेनाएं वापस जाएँ।
  • वहीँ चीन का कहना है कि, भारतीय सैनिक चीन की सीमा में घुसे इसलिए भारत को अपनी सेना वापस बुलानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: डोकलाम विवाद: भारत-चीन की हुई फ्लैग मीटिंग, रही बेनतीजा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें