डोकलाम विवाद पर जापान ने भारतीय सेना की तैनाती को सही ठहराते खुलकर भारत का समर्थन किया, जो चीन को रास नहीं आया। चीन ने जापान को फटकार लगाते हुए कहा कि वह चीन, भारत सीमा विवाद पर ‘बिना सोचे-समझे’ बयानबाजी करने से बाज आए।

यह भी पढ़ें… डोकलाम विवाद पर जापान ने खुलकर किया भारत का समर्थन!

चीन ने जापान को लगाई फटकार :

  • चीन ने शुक्रवार को जापान को फटकार लगाया।
  • कहा कि जापान चीन, भारत सीमा विवाद पर ‘बिना सोचे-समझे’ बयानबाजी करने से बाज आए।
  • यदि वह इस मुद्दे पर भारत का समर्थन करना चाहता है, ऐसी स्थिति में भी वह इस तरह की अनर्गल बयानबाजी से बचे।

यह भी पढ़ें… जानें क्यों बढ़ा है सिक्किम-चीन बॉर्डर पर तनाव!

अनर्गल बयानबाजी से बचे जापान- चीन :

  • चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि हमें पता चला है कि भारत में जापान के राजदूत इस विवाद पर भारत का समर्थन करना चाहते हैं।
  • उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि वह संबद्ध तथ्यों को स्पष्टता से समझे बिना इस तरह की अनर्गल बयानबाजी नहीं करें।
  • हुआ ने जापान के राजदूत हिरामात्सू की बातों को झुठलाया।
  • हिरामात्सू ने कहा है कि डोकलाम विवादित क्षेत्र है और किसी भी देश को ताकत के बल पर इसकी यथास्थिति में बदलाव नहीं करना चाहिए।
  • हुआ ने कहा डोकलाम के डोंगलांग क्षेत्र में कोई क्षेत्रीय विवाद नहीं है।
  • सीमा निर्धारित की गई है और इसे दोनों पक्षों ने स्वीकार किया है।
  • सेना द्वारा अतिक्रमण के जरिये इस यथास्थिति में बदलाव का प्रयास चीन द्वारा नहीं बल्कि भारत द्वारा किया जा रहा।

यह भी पढ़ें… NSA अजीत डोभाल सुलझाएंगे डोकलाम विवाद!

चीन से फिर अलापा भारतीय सेना हटाने का राग :

  • हुआ चुनयिंग ने भारत से तत्काल प्रभाव से अपनी सेनाएं डोकलाम से हटाने को कहा है।
  • इस क्षेत्र में जून से ही भारत और चीन के बीच गतिरोध बना हुआ है।
  • चीनी प्रवक्ता ने कहा कि इस संकट के समाधान हेतु संवाद के लिए भारत को बिना शर्त अपनी सेनाएं हटानी होंगी।

यह भी पढ़ें… डोकलाम विवाद: भारत-चीन की हुई फ्लैग मीटिंग, रही बेनतीजा!

डोकलाम पर जापान ने किया भारत का समर्थन :

  • भारत में जापान के एम्बेसडर केनजी हिरामात्सु ने इस संबंध में जानकारी दी।
  • केनजी हिरामात्सु ने कहा कि हम मानते हैं कि डोकलाम चीन और भूटान के बीच विवादित क्षेत्र है, दोनों देश इसपर बातचीत कर रहे हैं।
  • आगे कहा कि हम ये भी समझते हैं कि भारत की भूटान के साथ एक ट्रीटी है।
  •  इसी कारण भारतीय सैनिक इलाके में मौजूद हैं।
  • गौरतलब है कि जापान पहला देश है, जिसने डोकलाम विवाद पर खुलकर भारत का समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें… चीन के साथ तनाव के बीच लद्दाख जाएंगे राष्ट्रपति कोविंद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें