हमारे देश में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं आये दिन सुनने को मिलती रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवक ने महिला से छेड़खानी के बाद जो किया, वो सभी को हैरान कर देगा।


  • वीडियो हुआ वायरल तो माँगी माफी :

    • हमारे देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई बार बड़े-बड़े दावे किये जाते हैं।
    • मगर बीते दिन के वीडियो ने उन सभी दावों की पोल खोल कर रख दी है।
    • हैदराबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन की महिला कर्मी के साथ बदसलूकी की गयी।
    • यहाँ पर शराब के नशे में धुत युवकों ने महिला कर्मी से छेड़खानी की जिसका वीडियो अब वायरल हो चुका है।
    • वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला से छेड़खानी के बाद युवक उससे माफी मांगता हुआ दिखाई दे रहा है।
    • वो शख्स सीधे महिला के पैरों में गिरकर माफी मांग रहा है जिसका वीडियो वायरल हो चुका है।
    • मामले के सामने आते ही इंडिगो ने बताया कि 2 शख्स हमारी महिला कर्मी से छेड़छाड़ कर रहे थे।
    • इसके बाद महिलाकर्मी ने वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस से उन युवकों की शिकायत की।
    • इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाई करते हुए उन दोनों को थाने में ले आयी।
    • पुलिस से बातचीत में सामने आया कि वे दोनों शराबी युवक छात्र हैं।
    • कुछ देर बाद दोनों युवकों ने महिलाकर्मी से पुलिस के सामने ही माफी मांगी और छोड़ने की मिन्नते की।
    • पीड़ित महिलाकर्मी ने भी पुलिस में उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
    • पुलिस ने दोनों को कुछ देर हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया।
    • इस घटना का पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें