नक्सलियों ने झारखंड के बोकारो जिले के डुमरी विहार स्टेशन पर 25 मई को देर रात हमला किया। बताया जा रहा है कि इस नक्सली हमले से रेलवे की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।

इंजन में लगाई आग-

jharkhand

  • घटना गुरुवार देर रात की है।
  • यह हमला करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ।
  • हमले के दौरान नक्सलियों ने स्टेशन में खूब उत्पात मचाया।
  • नक्सली केवल उत्पात मचाने तक ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने रेलवे स्टेशन को भी आग लगा दी।
  • साथ ही मालगाड़ी के इंजन में आग भी लगा दी।
  • माना जा रहा है कि इस नक्सली हमले से रेलवे की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।
  • नक्सलियों ने मालगाड़ी के चालक से वॉकी-टॉकी भी छीन लिया।

jharkhand1

  • बताया जा रहा है कि नक्सलियों की संख्या करीब 50-60 के बीच थी।
  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनके साथ महिलाओं का भी दस्ता शामिल था।
  • नक्सलियों ने स्टेशन के परिसर में कई स्थानों पर पोस्टर भी लगाये।
  • हादसे के बाद से ही रेल परिचालन ठप है।
  • शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ की टीम रेलवे स्टेशन पहुंची।

यह भी पढ़ें: मैं अनाथ हूँ, पहली बार महसूस हुआ कि मेरी जान की भी कीमत है-उज़मा

यह भी पढ़ें: बंदूक की नोक पर शादी करने को मजबूर उज़मा अब लौटेंगी भारत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें