DUSU चुनाव के नतीजे घोषित हो चुकें है। इस चुनाव में ABVP को बड़ा झटका लगा। NSUI को अध्यक्ष पद पर चार साल बाद जीत हासिल हुई है।

NSUI की हुई वापसी-

  • अध्यक्ष पद पर NSUI उम्मीदवार रॉकी तुसीद की जीत हुई।
  • 4 साल बाद ABVP अध्यक्ष पद पर हारी है।
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी ने रॉकी तुसीद का नामांकन रद्द कर दिया था।
  • बता दें कि  डीयू प्रशासन ने रॉकी तुसीद का नामांकन साल 2014 में उसके खिलाफ कथित अनुशासनात्मक कार्रवाई के आधार पर रद्द कर दिया गया था।
  • तुसीद उस वक्त शिवाजी कॉलेज का छात्र था।
  • उसने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।
  • इसके बाद हाईकोर्ट ने NSUI प्रत्याशी रॉकी तुसीद को चुनाव लड़ने की इजाजत दी।

DUSU चुनाव नतीजे –

  • DUSU चुनाव में 5 सालों के बाद NSUI की वापसी हुई है।
  • इस चुनाव नतीजों से ABVP को बड़ा झटका लगा है।
  • NSUI को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर जीत हासिल हुई है।
  • ABVP को सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत मिली।

NSUI की जीत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने किया ट्वीट-

  • इस जीत के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ट्वीट किया।
  • उन्होंने लिखा, ‘बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे!’
  • आगे लिखा, ‘NSUI की शानदार जीत, BJP और ABVP को बड़ा झटका।’
  • उन्होंने यह भी लिखा, ‘राष्ट्रवाद के नाम पर गुंडागर्दी को ख़ारिज किया गया है।’
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें