गुरुवार 17 नवम्बर को करीब सुबह 4.30 बजे राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा और राजस्थान के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किये गए।

रिएक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता:

  • गुरुवार सुबह तड़के दिल्ली समेत हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गए।
  • रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गयी।
  • हालाँकि, भूकंप से किसी भी प्रकार के नुक्सान की कोई खबर नहीं मिली है।

हरियाणा में रहा भूकंप का केंद्र:

  • गुरुवार सुबह तड़के 4.30 बजे आये भूकंप का केंद्र हरियाणा में रेवाड़ी के पास बावल भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है।
  • भूकंप के झटके राजस्थान के जयपुर और अलवर जिले में महसूस किये गए।
  • इसके अलावा दिल्ली समेत हरियाणा भी भूकंप के प्रभाव में रहा।

दिल्ली में 6 तीव्रता वाला भूकंप मचा सकता है तबाही:

  • भू-वैज्ञानिकों ने भूकंप के अध्ययन के लिए देश को कई सीस्मिक ज़ोन में बांटा गया है।
  • भूकंप से सर्वाधिक कम खतरा ज़ोन 2 को है, जबकि सर्वाधिक खतरा ज़ोन 5 को है।
  • दिल्ली ज़ोन 4 में आती है, जिसके मुताबिक, रिएक्टर पैमाने पर 6 स्केल का भूकंप दिल्ली में भारी तबाही मचा सकता है।
  • ज़ोन 4 में दिल्ली के साथ मुंबई, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पश्चिमी गुजरात,
  • उत्तर प्रदेश के पहाड़ी इलाके और बिहार-नेपाल सीमा के इलाके हैं।
  • ज़ोन 4 में भूकंप का खतरा लगातार बना रहता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें