केंद्र सरकार के वित्त मामलों के सचिव शक्तिकांत दास गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नोटबंदी के अभियान को लेकर दी जाने वाली सुविधा की जानकारी दी।
नाबार्ड ने दिए 21 हजार करोड़ रुपये:
- दिल्ली में बुधवार को केंद्र सरकार के वित्त मामलों के सचिव शक्तिकान्त दास गुप्ता ने प्रेस वार्ता की।
- जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नोटबंदी के चलते दी जा रही सुविधा की जानकारी दी।
- उन्होंने बताया कि, नाबार्ड ने 21 हजार रुपये विभिन्न कोऑपरेटिव बैंक्स को दे दिए हैं।
- वित्त सचिव ने आगे जानकारी दी कि, नाबार्ड और आरबीआई ने सभी ग्रामीण बैंकों की शाखाओं में पर्याप्त कैश उपलब्ध कराने को कहा है।
- उन्होंने आगे जानकारी दी कि, वित्त मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आरबीआई और नाबार्ड के अधिकारियों से मंत्रणा की थी।
डिजिटल ट्रांजेक्शन में हुई बढ़ोत्तरी:
- शक्तिकांत दास गुप्ता ने आगे जानकारी दी कि, नोटबंदी की वजह से देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन में बढ़ोत्तरी हुई है।
- उन्होंने आगे कहा कि, यह जानकारी पब्लिक बैंक्स ने उपलब्ध करायी है।
- शक्तिकांत दास गुप्ता ने आगे जानकारी दी कि, सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी पर सभी याचिकाओं को ख़ारिज कर दिया है।
- उन्होंने आगे जानकारी दी कि, 31 दिसम्बर 2016 तक डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए कोई भी चार्ज नहीं लिया जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार