भारतीय निर्वाचन आयोग ने बुधवार 4 जनवरी को 5 राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रेस कांफ्रेस का आयोजन किया था, जिसके चलते मुख्य निर्वाचन अधिकारी नसीम जैदी PC को संबोधित कर रहे हैं।

EC की PC LIVE:

  • 5 राज्यों के तहत गोवा ,पंजाब , यूपी , उत्तरांखण्ड और मणिपुर में चुनाव होने हैं।
  • जिसके तहत कुल 690 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं।
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगे कहा जानकारी दी कि, 690 सीटों में से 133 सीटें सुरक्षित हैं।
  • उन्होंने आगे जानकारी दी कि, करीब 16 करोड़ मतदाता इस चुनाव में भाग लेंगे।
  • साथ ही उन्होंने कहा बताया कि, चुनाव के लिए कुल 1 लाख 85 हजार बूथ बनाये गए हैं।

EVM पर नोट का इस्तेमाल किया जा सकेगा:

  • नसीम जैदी ने आगे कहा कि, चुनाव के तहत EVM पर नोटा का इस्तेमाल किया जायेगा।
  • इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, सभी को रंगीन वोटर गाइड दिए जायेंगे।

आदर्श आचार संहिता लागू:

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि, उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में आचार संहिता लागू हो गयी है।
  • गौरतलब है कि, आदर्श आचार संहिता 4 जनवरी से लागू हो गयी है।
  • इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि, कुछ जगह पर महिलाओं के लिए अलग पोलिंग बूथ बनाये जायेंगे।

EVM में होंगी तस्वीर:

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि, EVM में उम्मीदवारों की तस्वीर होगी।
  • उन्होंने आगे बताया कि, कुछ जगहों पर बैलेट पेपर वोटिंग भी होगी।
  • साथ ही उन्होंने बताया कि, रात 10 बजे से सुबह 9 बजे तक लाउडस्पीकर बंद रहेंगे।

बड़ा फैसला:

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने PC में आगे चुनाव आयोग का एक बड़े फैसले की जानकारी दी।
  • जिसके तहत 20 हजार से ज्यादा के खर्च का भुगतान चेक के माध्यम से किया जायेगा।
  • जिसमें 20 हजार का चंदा चेक-ड्राफ्ट से लिया जायेगा।

चुनाव की तारीखें:

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि,  सभी राज्यों के चुनाव एक साथ कराये जायेंगे।
  • जिसके तहत गोवा में चुनाव 4 फ़रवरी से होंगे।
  • पंजाब में भी चुनाव 4 फ़रवरी से होंगे।
  • उत्तरांखण्ड में चुनाव 15 फ़रवरी से होंगे।
  • मणिपुर में चुनाव दो चरणों में 4 मार्च और 8 को शुरू होंगे।

यूपी चुनाव 7 चरणों में:

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि, यूपी चुनाव 7 चरणों में होगा।
  • यूपी में PHASE-1 का मतदान 11 फ़रवरी को।
  • PHASE-2 में 15 फ़रवरी को चुनाव।
  • यूपी में PHASE-3 का मतदान 19 फ़रवरी को।
  • PHASE-4 का मतदान 23 फ़रवरी को।
  • यूपी में PHASE-5 का मतदान 27 फ़रवरी को होगा।
  • PHASE-6 का मतदान 4 मार्च को।
  • यूपी में PHASE-7 का मतदान 8 मार्च को।
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि, 11 मार्च को मतगणना की जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें