विमान की आपात लैंडिंग के लिए अब राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल हवाई पट्टी की तरह किया जाएगा। भारतीय वायुसेना ने 12 राष्ट्रीय राजमार्गो को विमान की आपात लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी की तरह इस्तेमाल करने की मंजूरी दी है।

जरूरत पड़ने पर नेशनल हाईवे बनेंगे हवाई पट्टी-

  • देश में कुल 21 राष्ट्रीय राजमार्गो को हवाई पट्टी की तरह विकसित करने का प्रस्ताव है।
  • लेकिन अभी तक 12 राष्ट्रीय राजमार्गा को ही इसकी मंजूरी मिली है।
  • इनमें ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड को जोड़ने वाले तीन राजमार्ग शामिल है।
  • बात दें कि ये तीनों राज्य नक्सल प्रभावित है।
  • साथ ही हर साल बाढ़ और चक्रवाती तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त रहते है।
  • एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक वायु सेना 21 में से 12 राष्ट्रीय राजमार्ग को हवाई पट्टी की तरह विकसित करने की मंजूरी दे दी है।
  • हालांकि अन्य राष्ट्रीय राज मार्गो को लेकर चर्चा हो रही है और विचार विमर्श जारी है।
  • परिक्षण चल रहे है और जल्द ही उन्हें भी मंजूरी मिल जाएगी।
  • अधिकारी के मुताबिक सामान्य दिनों में यह राजमार्ग सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए खुले रहेंगे।
  • लेकिन आपात स्थिति में सामान्य वाहनों को रोका जाएगा।
  • इसके बाद सड़क का इस्तेमाल विमान की लैंडिंग के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: IGC ने गुजरात तट से की 3500 करोड़ की हेरोइन बरामद!

यह भी पढ़ें: रूस देगा भारत को एमआई-17 के 48 हेलिकॉप्टर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें