भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता रामनरेश यादव का मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निधन हो गया है।

पीजीआई में लम्बे समय के इलाज के बाद हुआ निधन:

  • कांग्रेस नेता रामनरेश यादव का राजधानी लखनऊ में निधन हो गया है।
  • लम्बे समय से उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था।
  • राम नरेश यादव ने मंगलवार को पीजीआई में अंतिम सांस ली।
  • उनका पार्थिव शरीर माल एवेन्यू स्थित उनके सरकारी आवास पर लाया जायेगा।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे:

  • कांग्रेस नेता रामनरेश यादव का राजधानी लखनऊ में मंगलवार को निधन हो गया।
  • वो काफी से समय से लम्बी बीमारी से ग्रसित थे।
  • राम नरेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
  • साल 1977 से लेकर 1979 के बीच वो प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • इसके साथ ही वो 2011 से 2016 तक मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
  • मध्य प्रदेश राज्यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल 7 सितम्बर 2016 को पूरा हुआ था।

संक्षिप्त जीवन परिचय:

  • रामनरेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1927 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था।
  • अपने निधन के समय वे 89 वर्ष के थे।
  • उन्होंने अपना राजनीतिक करियर जनता पार्टी से शुरू किया था।
  • जिसके बाद उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता गृहण कर ली थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें