बीते दिनों हुए उरी हमले के बाद जहाँ एक ओर पूरा देश एकजुट होकर पकिस्तान का विरोध कर रहा है। वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू अपने बयान के बाद विवादों में घिर गए हैं।

कश्मीर के साथ बिहार का ऑफर :

  • वैसे तो जस्टिस काटजू अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं।
  • परंतु इस बार उन्होंने एक ऐसा बयान दिया हैं जिसके बाद वे आलोचनाओं का शिकार हो गये हैं।
  • गौतलब है कि पकिस्तान और कश्मीर को लेकर उन्होंने ट्विटर और फेसबुक पर विवादित टिप्पणी की है।
  • इस टिप्पणी के अनुसार उन्होंने पकिस्तान को कश्मीर के साथ बिहार को भी ले जाने का ऑफर दिया है।
  • इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान के लोग आइए, कश्मीर विवाद को मिलकर खत्म करते हैं।
  • साथ ही लिखा, परंतु एक शर्त पर हम आपको कश्मीर देंगे, आपको उसके साथ बिहार भी लेना होगा।
  • ये एक पैकेज डील है… या तो दोनों, अन्यथा कुछ नहीं. हम आपको केवल कश्मीर नहीं देंगे, बोलिए मंजूर है?
  • यही नहीं, काटजू ने अपनी इस टिप्पणी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपायी का भी उल्लेख किया।
  • उन्होंने लिखा कि आगरा वार्ता के दौरान पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भी यही ऑफर दिया था।
  • लेकिन मूर्ख परवेज़ मुशर्रफ ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।
  • आपको बता दें कि उरी हमले को लेकर देश काफी गंभीर है ऐसे में ऐसा कोई बयान आता है तो आलोचना निश्चित है।
  • इसके साथ ही उनके इस तरह के विवादित बोल पर बिहार के राजनीतिक दलों ने भी काफी आक्रोश जताया है।
  • इस तरह के अपडेट्स के बाद सोशल मीडिया पर काटजू की चौतरफा निंदा हो रही है।
  • कुछ लोग ने काटजू द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री वाजपायी का नाम लेने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
  • आलोचनाओं का शिकार होने की बाद जस्टिस काटजू बोले ‘मै तो मज़ाक कर रहा था

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें