चीन की बढ़ती सैन्य मौजूदगी के बीच भारत, अमेरिका और जापान की नौसेना मालाबार नौसैन्य युद्धाभ्यास आरंभ कर दिया है। यह अभ्यास 10 जुलाई से 17 जुलाई तक चलेगा। बता दें कि भारत में किया गया अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास होगा।

ऑपरेशन मालाबार शुरू-

  • भारत, अमेरिका और जापान का सबसे बड़ा संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू हो चुका है।
  • भारतीय सेना ने इस अभ्यास को विशेष महत्व दिया है।
  • पिछले कुछ दिनों से सिक्किम बॉर्डर पर आक्रामक रुख को देखते हुए भारतीय सेना के लिए इस युद्धाभ्यास का विशेष महत्व है।
  • इस युद्धाभ्यास को ऑपरेशन मालाबार नाम दिया गया है।
  • चेन्नई तट से लेकर बंगाल की खाड़ी तक ये एक्सरसाइज होगी।
  • जिसमें, दर्जनों फाइटर जेट्स, 20 जंगी जहाज, 2 सबमरीन, टोही विमान शामिल होंगे।
  • हिंद महासागर में भारत, अमेरिका और जापान की नौसेनाओं का युद्धाभ्यास करने का फैसला सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

1991 से होता आ रहा यह युद्दाभ्यास-

  • 1991 से यह युद्दाभ्यास मालाबार में होता आ रहा है।
  • पहले इस सैनिक युद्धाभ्यास में भारत और अमेरिका ही शामिल हुआ करते थे।
  • लेकिन 2015 से भारत और अमेरिका के साथ जापान भी इस युद्धाभ्यास में नियमित तौर पर भाग लेने लगा है।

यह भी पढ़ें: लश्कर का गैर-कश्मीरी आतंकी गिरफ्तार, ATM लूट में था शामिल!

यह भी पढ़ें: नौगाम में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर किया, सर्च ऑपरेशन जारी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें