पद्म विभूषण प्रख्यात शिक्षाविद और वैज्ञानिक यशपाल का आज निधन हो गया। 90 वर्ष के यशपाल का लंबी बीमारी के बाद नोएडा में आखिरी सांस ली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च से की थी।

यह भी पढ़ें… देश को पहली सैटेलाइट प्रदान करने वाले भारतीय वैज्ञानिक का निधन!

वैज्ञानिक यशपाल से जुड़ी जानकारी :

  • प्रोफेसर यशपाल को 1973 में सरकार ने उन्हें स्पेस एप्लीकेशन सेंटर का पहला डॉयरेक्टर नियुक्त किया गया।
  • वे 1983-84 में प्लानिंग कमीशन के चीफ कंसल्टेंट रहने के बाद  1986 से 1991 तक यूजीसी के चेयरमैन रहे थे।
  • बच्चों की शिक्षा में ओबरबर्डन के मुद्दे पर भारत सरकार ने यशपाल की अध्यक्षता में 1993 में एक कमेटी बनाई।
  • कमेटी ने लर्निंग विथाउट बर्डन नाम से रिपोर्ट दी।
  • प्रोफेसर यशपाल 2007 से 2012 तक जेएनयू के चांसलर रहे थे।
  • यशपाल दूरदर्शन पर चर्चित टर्निंग पाइंट नाम के एक साइंटिफिक प्रोग्राम को भी होस्ट करते थे।
  • उन्हें 1976 में पद्मभूषण सम्मान मिला था और 2013 में पद्मविभूषण सं नवाजा गया।

यह भी पढ़ें… भारतीय वैज्ञानिक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक!

कैथल में हुई थी प्रोफेसर यशपाल की परवरिश :

  • 26 नवंबर, 1926 को झांग (पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का एक शहर) में जन्मे यशपाल की परवरिश हरियाणा के कैथल में हुई।
  • 1949 में उन्होंने ने पंजाब यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में मास्टर्स किया।
  • 1958 में उन्होंने मैसेचुएट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलॉजी से फिजिक्स में ही पीएचडी की उपाधि हासिल की।

यह भी पढ़ें… भारतीय वैज्ञानिक अमेरिका में नजरबंद, 6 महीने से सुषमा से लगा रहे गुहार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें