देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसदीय पार्टी बैठक के बाद दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया, नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को संसदीय पार्टी की बैठक बुलाई थी। जिसमें पार्टी के सांसदों को नोटबंदी पर विपक्ष को कैसे जवाब देना है इसकी भी चर्चा की गयी।

हम बहस को तैयार हैं, विपक्ष नहीं:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को संसदीय पार्टी की बैठक बुलाई गयी थी।
  • जिसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने कहा कि, हम नोटबंदी पर बहस को तैयार हैं, लेकिन विपक्ष तैयार नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हम पहले भी कई बार कह चुके हैं कि, हम बहस को तैयार हैं।

ये बहुत बड़ा निर्णय है:

  • वित्त मंत्री ने आगे कहा कि, ये बहुत बड़ा निर्णय था।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार को इसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए थी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पूरा देश इस योजना का स्वागत कर रहा है।
  • साथ ही नोटबंदी को उन्होंने एक ऐतिहासिक फैसला बताया।

नोटबंदी से गरीबी कम होगी:

  • वित्त मंत्री ने आगे नोटबंदी से होने वाले सकारात्मक प्रभाव गिनाये।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, नोटबंदी से देश की गरीबी मिटाने में बहुत मदद मिलेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें