देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसदीय पार्टी बैठक के बाद दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया, नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को संसदीय पार्टी की बैठक बुलाई थी। जिसमें पार्टी के सांसदों को नोटबंदी पर विपक्ष को कैसे जवाब देना है इसकी भी चर्चा की गयी।

70 साल के सामान्य के बाद नए सामान्य की शुरुआत:

  • प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन में वित्त मंत्री ने नोटबंदी को ऐतिहासिक कदम बताया।
  • और कहा कि, ये बहुत बड़ा निर्णय था, सरकार को इसके लिए काफी हिम्मत चाहिए थी।
  • उन्होंने आगे कहा कि,
  • “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 70 सालों के सामान्य को खत्म कर नए सामान्य की शुरुआत की है”।

राहुल गाँधी और केजरीवाल पर हमला:

  • प्रेस कांफ्रेंस में वित्त मंत्री ने कांग्रेस उपाध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर तंज कसा।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, कुछ लोग कह रहे हैं कि, वित्त मंत्री को भी इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं था।
  • इसी में आगे उन्होंने कहा कि, यही लोग फिर कह रहे हैं कि, पार्टी ने अपना कालाधन पहले ही ठिकाने लगा दिया है।

अगले कुछ हफ्ते किसानों की समस्या पर ध्यान:

  • वित्त मंत्री ने आगे कहा कि, अगले कुछ हफ्ते किसानों की समस्याओं को समाधान किया जायेगा।
  • उन्होंने जानकारी की दी कि, सरकार ने यह फैसला रबी फसलों के मौसम को लेकर किया है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, डिजिटल इकॉनमी भी इस फैसले से बूस्ट करेगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कुछ दिनों के लिए कठिनाइयाँ हो सकती हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें