रायपुर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अरुण जेटली ने कहा कि 70 साल तक देश में जो व्यवस्था चली उसमें कर देने से बचने की प्रकृति आम थी।

GST पर बोले अरुण जेटली-

  • अरुण जेटली ने कहा कि सारे विश्व में अप्रत्यक्ष कर को प्रतिगामी माना जाता है।
  • वित्त मंत्री ने बताया कि कुछ लोगों का कहना है कि GST में एक ही रेट लगाना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि आर्थिक नीतियों को न समझने वाले ही ऐसी सलाह देते हैं।
  • आगे उन्होंने कहा कि जीएसटी ने देश को आर्थिक रुप से एक कर दिया है।
  • उन्होंने कहा कि यह देश का एक महत्वपूर्ण अंग है।
  • इस संबोधन में जेटली ने कहा कि अब हम धीरे-धीरे ऑनलाइन टैक्स की ओर बढ़ रहे है।

छत्‍तीसगढ़ निवेश के लिए महत्‍वपूर्ण-

  • रायपुर में जीएसटी पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अरुण जेटली ने कहा कि छत्‍तीसगढ़ निवेश के लिए एक बहुत ही महत्‍वपूर्ण जगह है।
  • उन्होंने बताया कि यह देश के बीचों बीच है।
  • साथ ही कहा कि यहां से यातायात के माध्‍यम से देश के किसी भी हिस्‍से तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: GST के बाद ये मोबाइल ऐप देगा आपको सामान की पूरी जानकारी!

यह भी पढ़ें: सूरत : GST के खिलाफ सड़क पर उतरे हजारों कपड़ा व्यापारी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें