बुधवार, 1 फरवरी को देश की संसद में आम बजट 2017-18 को पेश किया जा रहा है, जिसके तहत वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद के लोकसभा भवन में पहुँच चुके हैं। बजट से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में अपना संबोधन किया।

वित्त मंत्री का संबोधन:

  • मनरेगा फण्ड से 10 लाख तालाब बने।
  • गाँव में 133 किमी सड़कें रोज बन रही है।
  • एक मई 2018 तक सभी गांवों में बिजली पहुंचा दी जाएगी।
  • पहले 73 किमी सड़कें रोज बनती थीं।
  • 2019 तक एक करोड़ लोगों को पक्का घर।
  • अब TEC INDIA हमारा लक्ष्य।
  • गाँव में पाइप से पानी पहुँचाना भी लक्ष्य।
  • गांवों में बिजली के लिए 4500 करोड़।
  • फसल बीमा अब 30 फीसदी की जगह 40 फीसदी होगी।
  • सेकेंडरी एजुकेशन को प्रोत्साहित करने के लिए अलग से फण्ड।
  • शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार का ध्यान।
  • गाँव में शौचालय बनाने का काम भी होता रहेगा।
  • 4000 करोड़ की संकल्प योजना से युवाओं को मिलेगा लाभ।
  • अब 60 फीसदी गांवों में शौचालय।
  • CBSE प्रवेश परीक्षा नहीं लेगी।
  • र्भवती महिलाओं के लिए 6000 रूपये उनके बैंक खाते में जमा किये जायेंगे।
  • 600 जिलों में पीएम कौशल केंद्र।
  • 20 हजार करोड़ आवास योजना के लिए रखा गया है।
  • 2022 तक 5 लाख रोजगार ट्रेनिंग।
  • AICTC भी प्रवेश परीक्षा नही लेगी।
  • गुजरात और झारखण्ड में नए एम्स।
  • चेचक और टीबी को ख़त्म कर दिया जायेगा।
  • कुष्ठ रोग से निजात पाएंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें