भारत के केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार 8 दिसम्बर को प्रेस कांफ्रेंस की, प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन शाम 5.30 बजे से किया गया था।
नोटबंदी पर सरकार का बड़ा फैसला:
- केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस की।
- प्रेस कांफ्रेंस दिल्ली स्थित वित्त मंत्रालय के ऑफिस में की गयी थी।
- जिसमें सरकार ने नोटबंदी मामले में एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है।
नोटबंदी को एक महीना हो गया है:
- अरुण जेटली ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस की।
- जिसमें उन्होंने बताया कि, आज नोटबंदी को एक महीने का समय पूरा हो गया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी से देश में कैश का चलन कम हुआ है।
- वित्त मंत्री ने आगे कहा कि, आरबीआई पैसे की कमी को दूर कर रहा है।
- उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी का उद्देश्य अब कैशलेस इकॉनमी हो गया है।
पेट्रोल-डीजल में 0.75 फ़ीसदी की छूट:
- अरुण जेटली ने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि, जो लोग पेट्रोल डीजल का कैशलेस ट्रांजेक्शन करेंगे उन्हें 0.75 फ़ीसदी की छूट मिलेगी।
- उन्होंने आगे कहा कि, नाबार्ड द्वारा सहकारी बैंक के माध्यम से उन किसानों को रुपे कार्ड देंगे जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड है।
- साथ ही जो लोग रेल टिकट की ऑनलाइन बुकिंग करेंगे उन्हें भी सरकार द्वारा 0.75 फ़ीसदी की छूट मिलेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार