वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को राजधानी दिल्ली में देश में 500-1000 की नोटबंदी पर प्रेस कांफ्रेंस की।

बैंक कर्मचारी और जनता का सहयोग मिल रहा है:

  • वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को दिल्ली में 500 और 1000 के नोट बंद होने के मामले में प्रेस वार्ता की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, बैंक कर्मचारी सुबह से देर रात तक काम कर रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सभी परेशानियों के बावजूद लोगों का सहयोग मिल रहा है।
  • वित्त मंत्री ने आगे कहा कि, वित्त मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुए है।

शुरू में समस्या होगी:

  • वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस वार्ता में कहा कि, ये तो मालूम था कि, शुरू में कुछ समस्या तो आएगी।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि,ये समस्या तब तक रहेगी जब तक 86 फ़ीसदी नोट नहीं बदल जाते हैं।
  • वहीँ प्रेस वार्ता में अरुण जेटली ने इस योजना को वृहद् बताया।

SBI ने दो दिन में जमा किये 2 करोड़ 28 लाख:

  • वार्ता में वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि, एसबीआई ने अकेले दो दिन में 2 करोड़ 28 लाख रुपये जमा किये हैं।
  • उन्होंने आगे जानकारी दी कि, शनिवार दोपहर 12:15 बजे तक SBI ने 58 लाख लोगों के नोट एक्सचेंज कर दिए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें