गुजरात के शहर सूरत के किम इलाके में स्तिथ एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि यह आग आज सुबह लगी है।

मौके पर पहुँची दमकल की गाड़ियाँ :

  • सूरत की प्लास्टिक फैक्ट्री में आज तड़के आग लग गयी थी।
  • आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक देखी जा सकती थी।
  • फैक्ट्री के नज़दीक रहने वाले लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को खबर दी।
  • इस कारण मौके पर दमकल की 15 गाड़ियाँ आग बुझाने पहुँच गयी थीं।
  • बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
  • इस हादसे में किसी की जान का नुक्सान नहीं हुआ है।
  • हालांकि फैक्ट्री में रखे काफी माल का काफी नुक्सान हुआ है।
  • आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
  • ऐसे अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्ट-सर्किट के कारण लग सकती है।

ये भी पढ़ें: अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आग लगने से मचा हड़कंप।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें