कहते हैं कि अगर कुछ करने की चाहत हो तो उम्र कभी आड़े नहीं आती है, फिर चाहें पढ़ाई ही क्यों न हों। महज 15 साल की उम्र में फिरोजाबाद के अभय अग्रवाल ने इस साल की JEE एडवांस परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया है। अभय को अब तक का सबसे कम उम्र में IIT में दाखिला लेने वाला छात्र माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें… दुबई : समुद्री जहाज में फंसे 100 भारतीय नाविक, मांगी मदद!

BHU में सीट हुई एलॉट :

  • अभय को सबसे कम उम्र में IIT में दाखिला लेने वाला छात्र माना जा रहा है।
  • उनकी आॅल इंडिया रैंक 2467 आई है, जिसके बाद उन्हें IIT BHU में सीट एलॉट हुई है।
  • अभय कहते हैं कि वह मैकेनिकल में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।
  • कहा कि पूरी उम्मीद है कि सेकेंड काउंसिलिंग में उन्हें रुड़की में प्रवेश मिल जाएगा।
  • आगे कहा कि वह आईआईटी बीएचयू में एडमीशन न लेकर सेकेंड काउंसिलंग का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें… पाक ने की मनमानी, फिर खारिज की जाधव की कांसुलर एक्सेस की अर्जी!

बताया मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने का कारण :

  • 15 वर्षीय अभय कहते हैं उन्हें रोबोट से बहुत प्यार है इसलिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई करना चाहते हैं।
  • कहा कि वह इस फील्ड में ही आगे अपनी कंपनी खोलना चाहते हैं।

9वीं कक्षा में हुआ और बेहतर प्रदर्शन करने का आभास :

  • अभय बताते हैं कि 9वीं कक्षा के दौरान ही उन्हें ये लगने लगा कि वह और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
  • इसमें माता-पिता ने भी उनका खूब साथ दिया।
  • उनकी गणित ज्यादा मजबूत नहीं थी, इसके लिए उन्होंने कोचिंग क्लासेस ज्वाइन की।
  • यहां शिक्षक के निर्देशन में उनकी गणित में सुधार हुआ।
  • यही कारण था कि एडवांस में उसे 122 में से 109 अंक मिले।
  • वहीं बोर्ड परीक्षा में उसे मैथ में 100 में से 98 अंक मिले।

यह भी पढ़ें… अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट!

तैयारी करने के लिए छोड़ा सोशल मीडिया :

  • अभय ने बताया कि आमतौर पर वह कम से कम 6 घंटे रोज पढ़ाई तो करते ही हैं।
  • कहा कि कई बार ऐसा भी हुआ है कि रात आठ बजे से पढ़ने बैठे और सुबह 4 बज गए।
  • अभय के पिता मुकेश अग्रवाल फिरोजाबाद नगर निगम में पंप अटेंडेंट के तौर पर काम करते हैं।
  • तैयारी के विषय में अभय ने बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं।
  • हालांकि तीन साल पहले उन्होंने फेसबुक पर एकाउंट जरूर बनाया था मगर ज्यादा उपयोग नहीं किया।
  • अब जेईई एडवांस पास करने के बाद उनके पिता ने उन्हें स्मार्टफोन गिफ्ट किया है।

यह भी पढ़ें… छठी की किताब में दावा, मस्जिद ध्वनि प्रदूषण का एक कारण!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें