चारा घोटाला मामले में आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत में पेश हुए। उनके वकील के मुताबिक लालू ने दो मामलों में गवाह भी पेश किए गये हैं।

यह भी पढ़ें… CBI ने लगाया लालू पर धारा 420, कहा प्राईवेट कंपनी को पहुँचाया लाभ!

सीबीआई अदालत में पेश हुए लालू यादव :

  • राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का बयान 11 जुलाई को एक अन्य मामले में दर्ज हुआ था।
  • लालू जिन तीन मामलों में पेश हुए हैं, वे डोरां (रांची) के कोषागार से 49 करोड़ रुपये, चाइबासा से 33 करोड़ रुपये और देवघर से 95 लाख रुपये की अवैध निकासी से संबंधित हैं।

यह भी पढ़ें… मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन मोदी सरकार को हटा के दम लेंगे: लालू यादव

पांच मामले चल रहे हैं चारा घोटाला के खिलाफ :

  • लालू प्रसाद यादव पर चारा घोटाला मामले में पांच मामले चल रहे हैं।
  • जिनमें से एक में उन्हें मई में दोषी ठहराते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई गई।
  • चारा घोटाले में 900 करोड़ रुपये का यह घोटाला 1990 के दशक में सामने आया था।
  • उस समय लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे।
  • फिलहाल राजद प्रमुख जमानत पर हैं।

यह भी पढ़ें… लालू के घर आरजेडी विधायकों की बैठक शुरू, हो सकता है बड़ा फैसला!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें