बीते कुछ समय से भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी के बाद चीन जहाँ एक ओर पकिस्तान का साथ देता नज़र आया वहीं दूसरी ओर उसने भारत से भी हाथ मिलाया है।

प्रथम संयुक्त सैन्य अभ्यास :

  • भारत और पाक के बीच बीते दिनों से तनातनी चल रही है जिसमे चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया।
  • जिसके बाद पहली बार चीन ने भारत का साथ देते हुए एक साथ सैन्य अभ्यास किया है।
  • बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में आज संयुक्त सैन्य अभ्यास किया गया।
  • अभ्यास के दौरान भारतीय सीमा पर एक गांव में काल्पनिक भूकंप की स्थिति पैदा की गयी।
  • जिसके बाद वहाँ मानवीय सहायता और आपदा राहत पर जोर दिया गया।
  • संयुक्त टीमों ने बचाव अभियान चलाया, लोगों को सुरक्षित निकाला गया और मेडिकल सहायता भी प्रदान की।
  • आपको बता दें कि इसके पहले 6 फरवरी को ऐसा ही एक संयुक्त अभ्यास किया गया था।
  • गौरतलब है कि फरवरी में हुआ यह सैन्य अभ्यास चीन के क्षेत्र में था।
  • जबकि इस बार यह अभ्यास भारतीय क्षेत्र में किया गया है।
  • भारतीय टीम का नेतृत्व ब्रिगेडियर आर एस रमन ने किया।
  • इसके साथ ही चीनी पक्ष का नेतृत्व सीनियर कर्नल फान जून ने किया।
  • सेना के अनुसार यह अभ्यास काफी सफल रहा।
  • इसमें अभ्यास में प्राकृतिक आपदा की स्थिति में सीमावर्ती आबादी को राहत मुहैया कराने पर जोर दिया गया।
  • साथ ही पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सीमा की रक्षा करने वाले दोनों बलों के बीच परस्पर भरोसे और सहयोग में भी वृद्धि हुयी।
  • बताया जा रहा है कि जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र सिंह ने यहाँ दो दिवसीय दौरा किया।
  • अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश में चीन से लगी सीमा पर सेना की तैनाती की समीक्षा की।
  • इसके साथ ही लेफ्टिनेंट ने अग्रिम क्षेत्रों में सैन्य परिचालन की तैयारी की समीक्षा भी की।
  • इसके अलावा उन्होंने वहाँ के क्षेत्रीय कमांडरों के साथ चर्चा भी की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें