विदेश मंत्री सुषमा स्वराज किडनी फेल होने के कारण काफी दिनों से खुद ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है। यहां उनकी किडनी ट्रांसप्लांट हो गई है। लेकिन अभी भी अस्पताल से उन्हें छुट्टी नहीं मिली है। इसके बाद भी वह अस्पताल से ही लोगों की मदद करने से नहीं चूक रही है। अब उन्होंने विदेश में एक कुक की मौत के बाद उसके शव को वापस भारत लाने का आश्वासन ट्वीटर के जरिये दिया है।

क्या है पूरा मामला :

  • दिल्ली में रहने वाला गोपाल नाम का शख्स पिछले साल सितंबर में टोक्यो गया था।
  • टोक्यो में उसे कुक का काम मिला था।
  • अचानक 10 दिसंबर को उसके घर वालों को उसकी हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना मिली।
  • गोपाल के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
  • उसकी पत्नी ने दिल्ली महिला आयोग में पति की लाश को स्वदेश लाने में मदद करने की गुहार लगाई।
  • इस पर आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सुषमा स्वराज को पत्र लिखा।
  • जिसमें विदेश मंत्री से महिला के पति का शव जापान से मंगवाने का अनुरोध किया गया।
  • विदेश मंत्री ने इसके जबाव में कहा, सरकार बिना किसी देरी के शव वापस लाएंगी और इसका पूरा खर्च भी उठाएगी।
  • सुषमा स्वराज ने अपने ट्वीटर हैंडल पर भी इस संबंध में आश्वासन दिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें