देश के राज्य अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल ने आत्महत्या कर ली है, उनका शव उनके घर में पंखे से लटकता मिला।

19 फरवरी से 13 जुलाई तक रहे थे सीएम:

  • अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल ने आत्महत्या कर ली है।
  • उनका शव उनके घर में पंखे से लटकता मिला, वो 47 साल के थे।
  • दिवंगत कलिखो पुल 19 फरवरी से 13 जुलाई तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • घटना के वक़्त कलिखो कमरे में अकेले थे, उनकी पत्नी उस वक़्त दूसरे कमरे में थी।
  • मुख्यमंत्री कलिखो पुल सीएम का पद छोड़ने के बाद भी मुख्यमंत्री आवास पर अपने पांच बच्चों के साथ रह रहे थे।
  • गौरतलब है कि, उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अपना पद छोड़ना पड़ा था।
  • उन्हें भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन दिया था।
  • सूत्रों के अनुसार, कलिखो पुल कुछ समय से डिप्रेशन में थे।

राजनैतिक सफ़र:

  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कलिखो पुल 1995 के बाद से लगातार पांच बार विधानसभा चुनाव जीते थे।
  • मुख्यमंत्री गेगांग अपांग के कार्यकाल (2003-2007) में कलिखो वित्त मंन्त्री रहे थे।
  • कलिखो पुल कमान मिश्मी से ताल्लुक रखते थे, जिसकी कुल आबादी 2500 है।
  • साल 1995 से 1997 तक कलिखो वित्त उपमंत्री रहे, साल 1997-99 तक वो बिजली राज्य मंत्री रहे।
  • साल 1999-2002 तक वित्त राज्य मंत्री और 2002 से 2003 तक भूमि प्रबंधन के राज्य मंत्री भी रहे थे।
  • साल 2003 से 2005 तक पुल ने वित्त मंत्रालय भी संभाला था। साथ ही के उच्चस्तरीय समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया था।
  • कलिखो पुल की मौत पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।
  • सोनिया गाँधी ने भी उनकी मौत पर दुःख जताया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें