Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का निधन

former-bjp-delhi-president-mange-ram-garg

दिल्ली : BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का निधन, एक्शन बालाजी अस्पताल में भर्ती थे मांगेराम गर्ग, लंबे समय से बीमार चल रहे थे मांगेराम गर्ग।
  • शीला दीक्षित के बाद दिल्ली ने एक और अपने होनहार नेता को खो दिया है।
  • दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगे राम गर्ग अब नहीं रहे।
  • उनका निधन रविवार सुबह 7.30 बजे हो गया।
  •  वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
  • उनका इलाज पश्चिम विहार के बालाजी अस्पताल में चार दिन से चल रहा था।
  • दिल्ली भाजपा कार्यालय के अनुसार, उनका पार्थिक शरीर प्रदेश कार्यालय में 11.30 से 1 बजे तक रखा जाएगा।
  • जहां पर लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
  • जानकारी के अनुसार, मांगे राम गर्ग ने देह दान कर रखा था इसलिए एम्स में उनके अंगों को दान किया जाएगा।

1998-2002 तक रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

  •  मांगे राम गर्ग दिल्ली में भाजपा के 14वें प्रदेश अध्यक्ष थे।
  • उनका कार्यकाल साल 1998-2002 तक रहा।
former-bjp-delhi-president-mange-ram-garg
former-bjp-delhi-president-mange-ram-garg
  • इसके बाद वरिष्ठ भाजपा के नेता मदन लाल खुराना को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी।
  • मांगे राम से पहले केदारनाथ साहनी दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे।
  •  बता दें कि मांगे राम गर्ग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2003 में पहली जीत हासिल की थी।

इससे पहले दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 2:30 निगम बोध घाट पर होगा। उनके पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से निजामुद्दीन स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है।

भाजपा ने स्थगित किए सभी कार्यक्रम

  • शीला दीक्षित के निधन का समाचार आते ही दिल्ली भाजपा ने रविवार को होने वाले अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा कर दी है।
  • भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।
  • मनोज तिवारी ने कहा कि शीला दीक्षित को अच्छे कामों के लिए याद करेंगे।
  • राजनीति में उनका नाम सम्मान से लिया जाता रहा है और उन्होंने कभी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को पार नहीं किया।
  • दिल्ली के विकास में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।
  • मेरा राजनीति के साथ-साथ उनसे पारिवारिक रिश्ता भी रहा है।
  • लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद मैं उनसे आशीर्वाद लेने गया था और उन्होंने मुङो पुत्रवत प्यार दिया है।
  • उनके निधन का समाचार सुनकर मैं स्तब्ध रह गया।
  • ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

[penci_related_posts dis_pview=”no” dis_pdate=”no” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” withids=”” displayby=”recent_posts” orderby=”rand”]

Related posts

नोटबंदी के मुद्दे पर बहस से सरकार भाग रही है- मायावती

Divyang Dixit
8 years ago

श्रीलंका में मॉनसून का कहर, भारत ने मदद के लिए भेजी राहत सामग्री!

Namita
8 years ago

विशेष: PM मोदी को भद्दी गालियाँ देने वाली महिला की सच्चाई!

Kumar
8 years ago
Exit mobile version