पिछले साल क्रमश: पूरब से लेकर पश्चिम तक उत्तर से लेकर दक्षिण तक…हिंदुस्तान के चारों कोनों में महिला मुख्यमंत्रियों के पताका फहराने के बाद अब देश की न्यायपालिका में पहली बार अदभुत संयोग बना है। देश के चार बड़े और सबसे पुराने उच्च न्यायालय कलकत्ता, बॉम्बे, मद्रास और दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर महिलाएं काबिज हुई हैं।

महिलाओं ने रचा इतिहास:

  • देश के चार बड़े और सबसे पुराने न्यायालय में महिला चीफ जस्टिस बनने के साथ इतिहास दर्ज हो गया है।
  • मद्रास हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस के तौर पर इंदिरा बनर्जी की नियुक्ति हुई है।
  • इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट में मंजुला चेल्लूर मुख्य न्यायाधीश बनीं।
  • दिल्ली हाई कोर्ट में जी. रोहिणी चीफ जस्टिस के पद पर नियुक्त हैं।
  • वहीं कलकत्ता हाई कोर्ट की कार्यकारी चीफ जस्टिस निशिता निर्मल इस पद पर 1 दिंसबर 2016 से हैं।

इससे पहले देश की चौहद्दी पर महिलाओं ने संभाली कमान:

  • आपको बता दें कि इससे पूर्व देश की चौहद्दी पर महिला मुख्यमंत्रियों न कमान संभाली है।
  • तमिलनाडु की द्विंगत सीएम जे. जयललिता के निधन के बाद अब तीन कोनों पर महिला मुख्यमंत्री हैं।
  • जिसमें पूर्व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं।
  • पश्चिम में गुजरात में आनंदीबेन पटेल काबिज हैं।
  • वहीं उत्तर में जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती सत्ता की बागडोर संभाल रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें