देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस को आज मंगलवार के दिन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से आगरा स्टेशन के बीच चलेगी। जिसे पूरा करने में इस ट्रेन को 100 मिनट का समय लगेगा। हजरत निजामुद्दीन से हरी झंडी मिलते ही यह ट्रेन भारत की सबसे तेज ट्रेन बन गयी है।

Gatiman Express

क्या और कैसी होगी सुविधाएँ:

देश की सबसे तेज रफ़्तार ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस को आज हजरत निजामुद्दीन से हरी झंडी मिल गयी, रेल मंत्रालय की तरफ से यात्रियों के लिए अनेक नए अनुभव हैं।

  • ट्रेन की अधिकतम रफ़्तार 160 किमी/घंटा है।
  • निजामुद्दीन से आगरा कैंट पहुँचने में लगेंगे 100 मिनट।
  • गतिमान एक्सप्रेस में यात्रियों को फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी, जिससे यात्री डाउनलोडिंग का भी लाभ उठा सकेंगे।
  • ट्रेन में अल्ट्रा-मॉडर्न 12 कोच और इलेक्ट्रिक इंजन 5400 हॉर्स पॉवर का है, जिससे कोच में झटके कम महसूस होंगे।
  • गतिमान एक्‍सप्रेस (12050) हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सुबह 10 बजे चलेगी। यह आगरा कैंट स्‍टेशन पर सुबह 9.50 बजे पहुंचेगी। इस दौरान कहीं भी यह ट्रेन नहीं रुकेगी। ट्रेन (12049 नंबर) शाम 5.50 बजे आगरा कैंट से रवाना होकर शाम 7.30 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन पहुंचेगी।

किराया:

गतिमान एक्सप्रेस हफ्ते में 6 दिन ही चलेगी, शुक्रवार को यह ट्रेन बंद रहेगी। गतिमान एक्सप्रेस का किराया 690 रुपये होगा। एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1365 रुपये का टिकट होगा। रेलवे के अनुसार गतिमान एक्सप्रेस का किराया भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस से करीब 25% ज्यादा है। जिसका प्रमुख कारण कैटरिंग सर्विस को और बेहतर बनाना है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें