हरियाणा सरकार की पत्रिका कृषि संवाद के हालिया अंक में एक विज्ञापन छपा है। जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस विज्ञापन को में एक महिला की तस्वीर छपी है। जिसमें एक महिला चारा लेकर जा रहा है। इस फोटो के कैप्शन में ‘घूंघट की आन-बान, म्हारे हरियाणा की पहचान’ लिखा है। हरियाणा सरकार के इस विज्ञापन पर विवाद पैदा हो गया है।
यह भी पढ़ें… ‘चना’ और ‘चना दाल’ ने लगाई छलांग, पहुंचा ऑक्सफोर्ड!
कृषि संवाद पत्रिका में छपा विवादित विज्ञापन :
- बता दें कृषि संवाद नामक पत्रिका के हालिया अंक में घूंघट वाली महिला की तस्वीर छपी है।
- जिसमें महिला अपने सिर पर चारा लेकर जा रही है और कैप्शन में घूंघट की आन-बान, म्हारे हरियाणा की पहचान लिखा है।
- यह पत्रिका राज्य सरकार की मासिक पत्रिका हरियाणा संवाद की एक परिशिष्ट है।
- इस पत्रिका के मुख्य पृष्ठ पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तस्वीर छपी है।
यह भी पढ़ें… दुनिया की एक चौथाई से ज्यादा आबादी Facebook पर!
विज्ञापन को लेकर निशाने पर आई हरियाणा सरकार :
- महिला की तस्वीर के साथ छपे कैप्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
- कहा कि यह सत्ताधारी भाजपा सरकार की पिछड़ी हुई सोच दिखाता है।
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि यह भाजपा सरकार की पिछड़ी सोच दिखाता है।
- कहा हरियाणा की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं, तीन ही दिन पहले राज्य की एक युवती को मिस इंडिया का ताज पहनाया गया।
- आगे कहा कि राज्य की लड़कियों ने खेलों और अन्य क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी है।
- साथ ही भारत में जन्मी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री दिवंगत कल्पना चावला हरियाणा से ही थीं।
- कहा हाल ही में हरियाणा की लड़की मानुषी चिल्लर को फेमिना मिस इंडिया 2017 का ताज पहनाया गया।
यह भी पढ़ें… मुंबई : रैनसमवेयर वायरस से प्रभावित हुई JNPT, काम-काज हुआ ठप्प!
विपक्ष ने कहा भाजपा सरकार की ‘पिछड़ी’ सोच :
- पत्रिका संवाद में छपे विज्ञापन के बाद विपक्ष के निशाने पर हरियाणा सरकार आ गई है।
- विपक्ष के लोगों का कहना है कि यह भाजपा सरकार की पिछड़ी सोच को दिखाता है।
- हालांकि वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने विपक्ष के इस आरोप को खारिज किया।
- अनिल विज ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं।
- कहा कि भाजपा इस बात का समर्थन नहीं कर रही कि महिलाओं को ‘घूंघट’ रखने के लिए विवश किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें… नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री पर छाया हिंदी का जादू!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#'Veil' ad
#'घूंघट' विज्ञापन
#Agricultural communication journal
#Congress
#Former Chief Minister Bhupinder Singh Hooda
#ghunghat ad
#ghunghat ad haryana
#ghunghat ad haryana government
#Government of Haryana
#haryana government disputed ad
#Haryana government's disputed advertisement
#krishi sanvad patrika
#manohar lal khattar
#Randeep Surjevala
#women picture
#कांग्रेस
#कृषि संवाद पत्रिका
#घूंघट की आन-बान
#पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा
#मनोहर लाल खट्टर
#महिला की तस्वीर
#म्हारे हरियाणा की पहचान
#रणदीप सुरजेवाला
#हरियाणा सरकार
#हरियाणा सरकार का विवादित विज्ञापन